दुनिया की तीखी धुप से मुझको हर पल बचा के रखते थे
मेरे चेहरे की ख़ुशी के लिए जाने क्या क्या कर जाते थे
कहने में देर कर दी पर आज महसूस करती हूँ
मेरे पापा मेरे रब मेरे खुदा थे...
वह जान कर कुछ रौब मुझपर रखते थे
लेकिन बिन कहे मेरी हर चाहत पूरी करते थे
वह मेरी हर ख़ुशी गम से वाकिफ थे
खुल के रो नही पाते मगर सिसकते थे
कहने में देर कर दी पर आज महसूस करती हूँ
मेरे पापा मेरे रब मेरे खुदा थे...
दिन भर पसीना बहा कर देर रात को लौटते थे
हर एक दर्द को चुपचाप खुद पर सहते थे
पुराना सूट पहनते,अपने पर कम खर्चते थे
पर चीज़े मेरी सब खरीद के लाते थे
कहने में देर कर दी पर आज महसूस करती हूँ
मेरे पापा मेरे रब मेरे खुदा थे...
आधी जिंदगी पापा के साये में पल में बीत गयी
पर पापा के बिना ये सात महीने (11th June to 11th Jan) सालों जैसी खामोशिया भरते हैं
मेरे बिना पापा की हर ख़ुशी अधूरी थी
पापा आपके बिना मेरे हर ख्वाब अधूरे हैं
मेरी जिंदगी की हर ख़ुशी आपसे जुडी थी
कहने में देर कर दी पर आज महसूस करती हूँ
मेरे पापा मेरे रब मेरे खुदा थे...
मेरे चेहरे की ख़ुशी के लिए जाने क्या क्या कर जाते थे
कहने में देर कर दी पर आज महसूस करती हूँ
मेरे पापा मेरे रब मेरे खुदा थे...
वह जान कर कुछ रौब मुझपर रखते थे
लेकिन बिन कहे मेरी हर चाहत पूरी करते थे
वह मेरी हर ख़ुशी गम से वाकिफ थे
खुल के रो नही पाते मगर सिसकते थे
कहने में देर कर दी पर आज महसूस करती हूँ
मेरे पापा मेरे रब मेरे खुदा थे...
दिन भर पसीना बहा कर देर रात को लौटते थे
हर एक दर्द को चुपचाप खुद पर सहते थे
पुराना सूट पहनते,अपने पर कम खर्चते थे
पर चीज़े मेरी सब खरीद के लाते थे
कहने में देर कर दी पर आज महसूस करती हूँ
मेरे पापा मेरे रब मेरे खुदा थे...
आधी जिंदगी पापा के साये में पल में बीत गयी
पर पापा के बिना ये सात महीने (11th June to 11th Jan) सालों जैसी खामोशिया भरते हैं
मेरे बिना पापा की हर ख़ुशी अधूरी थी
पापा आपके बिना मेरे हर ख्वाब अधूरे हैं
मेरी जिंदगी की हर ख़ुशी आपसे जुडी थी
कहने में देर कर दी पर आज महसूस करती हूँ
मेरे पापा मेरे रब मेरे खुदा थे...

